राजधानी रायपुर में सड़क पर फिर मिला नोटों का बंडल

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर सड़क पर नोटों का बंडल मिला है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने नोटों को सैनिटाइज कर जब्त किया। 4 दिन पहले भी इसी तरह अनुपम नगर में सड़क पर 100-50 रुपए के नोट मिले थे। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में शंकर नगर के हरिशंकर स्कूल के पास 50-50 रुपए के नोटों का बंडल मिला। पुलिस ने सैनिटाइज कर नोटों को जब्त किया। जिसमें कुल 1950 रुपए पाए गए। खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली के मुताबिक सुबह लगभग 10 बजे सड़क पर पैसे मिलने की सूचना पेट्रोलिंग टीम को मिली थी। पुलिस मौके पर जाकर नोटों के तो बंडल को सैनिटाइज कर जब्त कर लिया गया है। टोटल 1950 रुपए पाए गए हैं। नोटों के बंडल संदिग्ध हालत में मिले हैं, इसलिए इसकी मेडिकल टीम की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *