मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली-दुर्गा नेताम

पाटन. कोरोना माहमारी के कारण देश के सामने आर्थिक संकट बड़ी चुनौती बन गई है। इस समस्या के निपटने के लिए राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की मंशा से महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत विभिन्न कार्यों की मंजूरी दे दी है।कोरोना लॉक डाउन के बीच पाटन क्षेत्र के सभी गावों में मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न कार्य किया जा रहा है।


बुधवार को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम ग्राम कसही, सोरम,सेमरी पहुंचकर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यो की निरीक्षण पहुंचे। इस दौरान श्रीमती नेताम ने मनरेगा में काम कर रहे श्रमिकों से कोरोना संक्रमन से बचने उन्हें सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने के लिए काम शुरु कर दिया गया है। काम कर लोगो से कहा अपने काम के साथ कोरोना के बचाव संबंधित उपायों का भी विशेष ध्यान रखें।
मौके पर कमलेश नेताम जनपद सदस्य श्रीमति मधु वर्मा, सेमरी सरपंच ज्योति वर्मा, सोरम सरपंच मोहिनी नायक, कसही सरपंच राकेश आडिल, गोपी साहू, योगेश वर्मा, बसंत वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *