भिलाई निगम के चार पार्षदों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की मानदेय राशि

भिलाई नगर. नगर पालिक निगम भिलाई के चार पार्षदों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में मानदेय सहयोग राशि 30675 रुपए सहयोग राशि के रूप में समर्पित किया है! नोवल कोरोनावायरस कोविड-19 के रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के पार्षद नीरज पाल द्वारा 7950 रुपए, सुभद्रा सिंह द्वारा 7725 रुपए, वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद कृष्णवेणी काली प्रसाद ने 7500 रुपए, तथा वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद सत्येंद्र बंजारे ने 7500 रुपए माह मार्च 2020 की मानदेय राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि के रूप में समर्पित करने दिया है, जिसे निगम द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के खाता में आरटीजीएस के माध्यम से जमा करा दिया गया है! कई वार्ड पार्षदों ने भी अपने पार्षद निधि का सदुपयोग करते हुए कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अमूल्य योगदान दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *