ईश्वर को जानकर ही कोई जीव माया से पार हो सकता है- श्रीश्वरी देवी*

*रोशन सिंह उतई ।नगर के दशहरा मैदान में कृपालु दरबार समिति द्वारा आयोजित दिव्य दार्शनिक रसमय सकिर्तन के तीसरे दिवस कृपालु महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवी ने कहा की ईश्वर को जानकर ही कोई जीव माया से पार हो सकता है,इसका अन्य कोई मार्ग नहीं है किंतु हम ईश्वर को कैसे जाने? इसके उत्तर में दीदी ने वेदों,शास्त्रों से ढेरो प्रमाण देते हुए बताया की ईश्वर को कोई जान ही नही सकता,क्योंकि ईश्वर इंद्रिय ,मन एवं बुद्धि से परे है।हमारी इंद्रिय ,मन,बुद्धि प्राकृत है,एवं भगवान दिव्य है अतः प्राकृत इंद्रिय,मन,बुद्धि दिव्य भगवान को भला कैसे ग्रहण कर सकती है।साथ ही साथ भगवान इंद्रिय मन,बुद्धि के प्रेरक है,प्रकाश है,धारक है,ज्ञाता है,एवं सर्वज्ञ है और हम जीव अल्पज्ञ है इसलिए भगवान को नही जाना जा सकता।पुनः वेदों शास्त्रों से ही प्रमाण देते हुए उन्होंने यह भी सिद्ध किया की भगवान को गधा भी जान सकता है लेकिन कैसे? जिस पर कृपा हो जाए वही भाग्यशाली जीव उस भगवान को जन सकता है।केवल साधन के बल पर हम भगवान को नही जान सकते। भगवत कृपा आवश्यक है। लेकिन यह कृपा( भगवत कृपा) जिसके द्वारा हम भगवान को जान सकते,वह कृपा हमे कैसे प्राप्त होगी? इसका उत्तर चौथे दिवस के प्रवचन में दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *