उतई फोटो। संकुल केंद्र उमरपोटी द्वारा ग्राम पंचायत के प्रांगण में आनंद मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती झमित गायकवाड़ , उपाध्यक्ष जनपद पंचायत , अध्यक्ष टिकेंद्र ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत उमरपोटी , विशेष अतिथि दिवाकर गायकवाड़ अध्यक्ष वृहताकार सहकारी समिति उतई एवं महेश कौशिक उपसरपंच ग्राम पंचायत उमरपोटी , शिक्षाविद सुखचंद देशलहरे अनिता बारले , पूर्णिमा बारले , कंचन तोरले , कुंती यादव , लवण कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही । सरस्वती माता व पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक , माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शाला के बच्चों ने विविध प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए थे ।
स्वच्छता , स्वाद व आय के आधार पर श्रेष्ठ स्टॉल को पुरस्कृत किया गया । साथ ही रंगोली , चित्रकला व कलश सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई थी जिसमें प्रथम एवं द्वितीय आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया । श्रीमती झमित गायकवाड़ ने छात्रों को उद्बोधित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में सक्रिय सहभागिता देने की अपील की । अन्य अतिथियों ने भी छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किया । प्राचार्य श्रीमती कीर्ति प्रधान ने स्वागत भाषण में अतिथियों के सहयोग को साधुवाद दिया और बच्चों को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया । बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीक्षा चौबे एवं डॉ. भगवती साहू ने किया । श्रीमती कल्पना देवांगन प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सावंत राम साहू प्रधानपाठक प्राथमिक शाला उमरपोटी मंजू साहू प्रधानपाठक नवीन प्राथमिक शाला , संकुल समन्वयक श्री जायद खान व समस्त स्टॉफ प्राथमिक , पूर्व माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपना अनमोल सहयोग प्रदान किया ।
संकुल केंद्र उमरपोटीमें आनंद मेला का आयोजन
