उतई–। नगर पंचायत की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई प्रस्ताव में रखे गए कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई जिसमें नगर के पुरईया तालाब सौंदर्यकरण कार्य लागत 72 लाख रुपए को कार्य आदेश जारी किया गया वार्ड नंबर 6 में 24 लाख की लागत से बनने वाली डोम सेड निर्माण कार्य को कार्य आदेश जारी किया गया व अन्य कार्य भी स्वीकृति किए गए । बैठक के बाद में 32 लाख की लागत वाली फव्वारेदार जल टंकी वाहन का पूजन किया गया । इस दौरान पार्षद प्रहलाद वर्मा तोषण साहू वीरेंद्र गोस्वामी राकेश साहू सुरता गढे संतोषी कुंजाम मनोरमा देवांगन दीपमाला देशलहरे किरण गोस्वामी एल्डरमैन खुमान साहू प्रेम नारायण साहू प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंद्रकांत शर्मा सब इंजीनियर योगेश्वर सिंह पंचायत कर्मचारी लोकेश्वरी देवांगन योगेश साहू आदि उपस्थित थे।
नगर पंचायत उतई में परिषद बैठक संपन्न हुई
