अंजोरा हाईस्कूल में बिदाई समारोह का हुआ आयोजन

            शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग के शाला परिवार की ओर से सेवानिवृत्त प्राचार्य कल्याणी शर्मा के बिदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया ।
                   इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य कल्याणी शर्मा, प्रभारी प्राचार्य  होरीलाल चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त व्याख्याता रेखा कटियार,व्याख्याता ए.सुल्ताना खान  के उपस्थिति व आतिथ्य में संपन्न हुआ।
            सर्वप्रथम सरस्वती माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया।
     सर्वप्रथम स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी ने आयोजन पर बात रखा वही सेवानिवृत्त प्राचार्य कल्याणी शर्मा के कार्यकाल को याद कर सराहनीय बताया ।
    सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपना विचार रखते हुए प्राचार्य के साथ बिताये पलों को याद करते हुए उनके व्हील पावर का तारीफ किये कई तकलीफ उनके जीवन में आये पर सदा ही मुस्कुराते हुए हर तकलीफ   पर जीत पाई। 
        इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता रेखा कटियार ने मेम के कार्यकाल को तारीफ करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
          शाला परिवार की ओर से सेवानिवृत्त प्राचार्य कल्याणी शर्मा को साल श्रीफल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया है ।
            कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण देवांगन "आस" व्याख्याता ने किया।
               इस अवसर पर शाला परिवार के प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी, व्याख्याता गण अनीस सुल्ताना खान, शिवनारायण देवांगन"आस",शशिकला चन्द्राकर,ममता देवांगन,खुशबू जैमिनी, काकुली बोस,सरस्वती श्रीवास्तव,अंजुलता त्रिपाठी,मनोज कुमार गुप्ता,उमा राठौड़, शारदा साहू, भिनेश्वरी साहू ,व्यायाम शिक्षिका सुभाषिनी ऐलन, विज्ञान सहायक शिक्षक मीना रावटे, अभिलाषा साहू , आकाश दुबे, कार्यालय सहायक कांती यादव, लक्ष्मीकांत सिन्हा,फगनी निषाद,स्वाती शर्मा, चमेली साहू आदि  उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *