राजस्व विभाग के भुईंया साफ्टवेयर की त्रुटि सुधारने पटवारी संघ ने राजस्व सचिव से की मांग,धान खरीदी में परेशानी बढ़ने जताई गई आशंका, त्रुटि के लिए पटवारी को ना माना जाए दोषी..

:-
राजस्व विभाग आनलाईन भूईंया साफ्टवेयर में आ रही दिक्कत से किसानों के साथ ही पटवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इससे हो रही परेशानी को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने राजस्व विभाग के सचिव से भुईंया साफ्टवेयर में आवश्यक सुधार कराने की मांग की है, संघ की ओर से राजस्व सचिव को प्रेषित ग्यापन में उल्लेख किया गया है कि भुईंया साफ्टवेयर में तकनीकी त्रुटि के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे धान खरीदी में परेशानी बढ़ सकती हैं। संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप का कहना है कि भुईंया साफ्टवेयर में किसान की कृषि भूमि के अलावा पटवारी द्वारा फसल गिरदावरी की प्रविष्टियां हैं, लेकिन साफ्टवेयर में तकनीकी त्रुटि के चलते खातेदारी में किसानों का खाता शून्य हो चुका है। किसी किसान के मूल खाता में दर्ज रकबा से अधिक दिखा रहा है तो किसी किसान के मूल खाता में रकबा से कम रकबा हो गया है। जबकि पटवारी आई डी में किसी भी खसरा का मूल रकबा से बढ़ाने का कोई आप्शन नहीं है। इस समस्या का निराकरण करना आवश्यक है। साथ ही इस समस्या के लिए पटवारी को दोषी न माना जाए और ना ही दंड दिया जाए। संघ की ओर से 10 बिंदुओं की अलग अलग समस्याओं को तत्काल निराकरण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *