शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में बाल मेला एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ

उतई ।बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में बाल मेला एवं वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहे एवं अध्यक्षता ग्राम पंचायत पुरई सरपंच उमा रिगरी तथा विशेष अतिथियों में जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जिला पंचायत सदस्य कृषि सभापति आदरणीया योगिता चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर रहे।
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा अपनी कक्षा में किए गए साज सज्जा तथा विज्ञान विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों के द्वारा लगाए गए भोजन स्टाल का मंत्री महोदय के द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई।
इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला, प्रोन्नत प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राएं भी अपनी भागीदारी निभाएं तथा ग्राम से आए हुए समस्त पालक गण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *