पाटन।शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला अरसनारा में 14 नवम्बर को बालदिवस समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अथिति के रूप में जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी थे। उनके द्वारा शाला प्रांगण में पेवर ब्लाक कार्य हेतु भूमिपूजन कार्य का संपन्न कराया गया। चंद्रवंशी ने बच्चों को शाला की स्वच्छता एवं स्वयं की स्वच्छता के साथ साथ नियमित रूप से सुबह शाम पढ़ाई पर ध्यान देने का गुरुमंत्र दिया उनके द्वारा शिक्षा पर बल देते हुए कहा की शिक्षा ही ऊंचाई के शिखर पर ले जा सकता है इनके अलावा अपने बौद्धिक शक्ति के माध्यम से नए युग के सपने को साकार कर सकते है। ।इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच हरिशंकर साहू उपसरपंच अजीता साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष दीपक साहू ठाकुर राम वर्मा ,प्रेमलाल साहू प्रधान पाठक डी. आर. वर्मा पूर्व माध्यमिक शाला, डी. एस. मानकुर प्रधान पाठक शास प्राथमिक शाला, शिक्षक कमलेश सिंगौर, देव सिंह बंजारे, रेणुका वर्मा, मीनू कन्नौजे, साहू सर सहित ग्रामीण नागरिक एवं शाला के बच्चें उपस्थित थे।
अरसनारा स्कूल में हुआ बाल दिवस समारोह का आयोजन
