उतई। प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द(उतई) में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा नाटक,गीत ,फूलों की रंगोली, फैंसी ड्रेस , कैटवॉक एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया ,जिसमें बच्चों ने फायर लेस कुकिंग आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालदास गुप्ता एवम श्रीमती डॉ .अंजना शरद एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजनी मैम एवं स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में बच्चों के द्वारा केक काटकर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रिज्म संस्था के चेयरमैन रुपेश कुमार गुप्ता एवं डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं सराहना की गई । भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने का मार्गदर्शन दिया गया । गोपालदास गुप्ता ने बच्चो को चाचा नेहरू के जीवन की जानकारी देते हुए इस दिन का महत्व बताया।अंत में स्कूल की प्राचार्य श्रीमती केमलता साहू के आशीष वचनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रिज्म पब्लिक स्कूल में हर्सोल्लास के साथ मनाई गई बालदिवस
