सेजस भिलाई-3 की खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल किया

भिलाई। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 नवंबर तक डोंगरगढ़ राजनांदगांव में संपन्न हुआ। जिसमे सेजस भिलाई 3 की खिलाड़ी दित्या गुप्ता कक्षा 11 ने आर्म रेसलिंग में रजत पदक प्राप्त किया। दुर्ग जोन ने ऑल ओवर चैंपियनशिप जीता। साथ ही बिलासपुर में आयोजित सेजस क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में 3 से 4 नवंबर तक हुआ जिसमे सेजस भिलाई 3 से संध्या महानंद क्लास 11 वी ने वॉली बॉल में कांस्य पदक लिया। एवं लिकेश्वर निषाद क्लास 8 ने कबड़ी में अपनी सहभागिता दी। शाला के लिए प्रथम बार है जो खिलाड़ियों ने स्कूल के लिए पदक लिया हैं और मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर शाला की प्राचार्य श्रीमती मीरा अनिल कुमार, हेमलता गजपाल, रश्मि गुप्ता, रविप्रकाश , सुनिर्मलकांत, सीएसी खिलेश वर्मा, सूर्या हनीश, दीपा कौर ने खिलाड़ियों के साथ पीटीआई यीतेश साहू को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *