देवभोग उपसरपंच अनिल बेहेरा व समाजसेवी आशीष पाण्डेय ने मछली पालन अध्ययन दल को हरी झंडी दिखा कर किए रवाना

  • आतिशबाजी व गुलाल लगाकर मछली पालन अध्ययन दल को किए रवाना….

रोशन अवस्थी@देवभोग। उन्नत तकनीकी ज्ञान हेतु प्रदेश के बाहर अध्ययन भ्रमण हेतु जिले के देवभोग ब्लॉक के कुल 55 मत्स्य पालक ओडिशा भ्रमण पर जा रहे हैं। इनमें महिला 20, और पुरुष 35 पालक शामिल हैं।

मत्स्य पालक उन्नत मत्स्य पालन के तकनीकी प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से तीन दिन का अध्ययन करेंगे। भ्रमण के दौरान मत्स्य कृषक भारतीय प्रमुख सफर मछली की प्रजाति के पालन के संबंध में जानकारी एकत्रित करेंगे। साथ ही वर्तमान परिवेश में अधिक आय प्राप्त हेतु प्रति हेक्टेयर मत्स्योत्पादन वृद्धि हेतु प्रान कल्चर एवं पंगेशियस कल्चर का भी अध्ययन करेंगे। भ्रमण पश्चात कृषक उन्नत तकनीक से सघन मत्स्यपालन करेंगे एवं उनके आय में वृद्धि होगी। भ्रमण दल को रात्रि 8 बजे अनिल बेहेरा उपसरपंच ग्राम पंचायत देवभोग एवं समाजसेवी आशीष पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी वर्मा सहित अन्य मछली पालक उपस्थित थे।
यह पहला अवसर है जो देवभोग क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा हैं। इसमें आधुनिक पद्धति से मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा व उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं।

स्वतंत्रता सेनानी परिवार के आशीष पांडे समाज सेवा कार्य में रहते हैं हमेशा तत्पर…..
स्वतंत्रता सेनानी परिवार के आशीष पांडेय जी का हमेशा से ही जनहित व समाज सेवी कार्य में रहता है अहम योगदान । आशीष पांडेय जी का कहना है कि सामाजिक कार्य वह चीज हैं जो मुझे खुशी देने के साथ साथ संतुष्टि भी देती है। मेरी मंशा है कि हमेशा ही असहाय लोगों का सेवा करू और सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर लोगों की सहायता करू। ऐसे ही सेवा कार्य से मुझे प्रेरणा मिलती है कि आगे भी समाज सेवक के रूप में कार्य करते हुए लोगों की सुख दुख मैं आगे खड़ा हो सकू।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *