उतई ।नगर के दशहरा मैदान में कृपालु दरबार समिति एवम समस्त नगरवासियों के सहयोग से दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं रसमय सकिर्तन 15 नवंबर से 29 नवंबर तक शाम 5 से 7 बजे तक विश्व के पंचम मूल जगद्गुरु श्री कृपालु महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवी जी द्वारा किया जाना है।प्रचारिका श्रीश्वरी का उतई आगमन हो चुका है।कार्यक्रम का शोभायात्रा सोमवार को निकाला गया।जो नगर के हथखोज पारा,बाजार चौक,मिलपारा,गांधी चौक,बंजारी पारा नेवई पारा आदि जगहों से भ्रमण करते हुए संकीर्तन स्थल दशहरा मैदान बाजार चौक में समाप्त हुई। 15 नवंबर से रसमय सकिर्तन का शुभारंभ किया जाएगा।
उतई में सुश्री श्रीश्वरी देवी का संकीर्तन कल से, आज निकाली गई शोभायात्रा
