पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला चुनकट्टा में शाला प्रबंधन समिति की बैठक एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान पाठक श्रीमती धनेश्वरी बंजारे द्वारा समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत 10 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया जिसमें से बच्चों की नियमित उपस्थिति, उपचारात्मक शिक्षण ,शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण, शाला अनुदान की राशियों की जानकारी तथा स्थानीय स्तर पर आवश्यक दिशा निर्देश पर चर्चा हुआ। शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा जोशी द्वारा प्रेरणा गीत गा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ग्राम पंचायत चुनकट्टा के सरपंच भूषण सोनवानी ने कहा कि निश्चित ही प्राथमिक स्कूल एक नई ऊंचाई और एक नया कार्य करने के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है ,ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल के सतत विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करके बालमेला कार्यक्रम का आरंभ कराया गया।बाल दिवस के अवसर प्रत्येक बच्चों को नए जूते वितरण किये गये।बच्चों द्वारा विभिन्न व्यंजन का स्टॉल रखा गया था जिसमें अधिक संख्या में पालक एवं समुदाय के लोग सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका श्रीमती कविता देवांगन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राधे लाल सोनवानी , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरसिंग साहू, शिक्षिका सरस्वती वर्मा, मंजू जोशी,प्राची बंजारे, विजय कोसले,अमित कोसले ,लता जोशी ,नीरा बाई,आद्रिका बाई,सुगरा बाई, अजीत ठाकुर,राधिका बाई आदि उपस्थित थे।
