विधानसभा स्तरीय युवक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची देवरीबंगला

देवरीबंगला/ विधानसभा स्तरीय युवक कांग्रेस की भारत जोड़ो ग्राम यात्रा अध्यक्ष अनुभव शर्मा के नेतृत्व में देवरीबंगला पहुंची। एक दिवसीय यात्रा का शुभारंभ सुरेगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष ने किया। युवक कांग्रेस की भारत जोड़ो ग्राम यात्रा परसाडीह, भंडेरा, पसौद होते हुए समापन मारी देवरीबंगला के बस स्टैंड मैं हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री संजीव चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित होकर युवक कांग्रेस ने भारत जोड़ो ग्राम यात्रा शुरू की है। विधानसभा अध्यक्ष अनुभव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने गांव, गरीब, किसान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला एवं युवाओं के साथ चल एवं कपट कर रही है। समापन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, बरसन निषाद, सौरभ देशमुख, ठामन साहू, ऐनकुमार साहू, ललित भूआर्य, जीवन कश्यप, इंदरचंद बाफना, भगवती ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *