पाटन। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पँडित जवाहर नेहरु के जन्म दिवस पर स्कूलों में बाल दिवस के रुप में मनाया गया ।शासकीय प्राथमिक शाला मटंग के बच्चों ने आज बाल दिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में ही बाल मेला का आयोजन किया गया ।बच्चों ने बाल मेला में विविध प्रकार के खाद्य सामाग्री को बेचा और बच्चों ने ही सामाग्री को खरीद कर विविध सामाग्रीयो को खाने का लुत्फ उठाया ।बच्चों ने इस मेले के माध्यम से सामाग्री बेचने व खरीदने के तरीकों की भी जानकारी मिली ।कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम संस्था के प्रधानपाठक एम के मिथलेश ने सामाग्री क्रय कर व बाल मेले का महत्व बतलाकर बाल मेला का प्रारम्भ किया गया । कक्षा के,बच्चों को बाल दिवस मनाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दिया गया ।वही चाचा के नाम से प्रसिद्ध पंडित जवाहर लाल नेहरु के छायाचित्र भी अपने हाथो से बनाया गया ।कक्षा दुसरी की छात्रा कुमारी जीविका साहू ने उम्र के हिसाब से पंडित नेहरु जी का बहुत सुन्दर चित्र बनाया ।
इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक एम के मिथलेश शिक्षक बलराम वर्मा धरोहर टोडर शाला विकास समिति अध्यक्ष हितेश वर्मा पालक राकेश चंद्राकर संतोषी वर्मा सरस्वती वर्मा तामेश्वरी अग्रवाल उपस्थित थे ।
मटंग स्कुल में बच्चों ने लगाये बाल मेला और चाचा नेहरु के चित्र भी बनाये
