- मंडई मेला लोगो को जोड़ने का काम करती है ये मंडाई मेला परंपरा संस्कृति धरोहर है जिसको संभालकर हमे रखना है _ श्रीमती रमशिला साहू
रानीतराई। पाटन क्षेत्र के दक्षिण पाटन के जानेमाने ग्राम रानीतराई में मँड़ाई मेला का आयोजन ग्राम पंचायत व ग्रामवासियों के द्वारा किया गया l जिसमे दुर्ग जिला अंचल के आसपास के ग्रामो सहित अन्य जिलों रायपुर ,धमतरी ,बालोद, बेमेतरा ,गरियाबंद , के लोगो का आगमन हुआ बहुत ज्यादा भीड़ मंडई में देखने को मिला l रानीतराई मंडई मिलन कार्यक्रम में अंचल वासियों सहित अंचल के जन प्रतिनिधियों का भी आगमन हुआ ,जिसमे प्रमुख रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू, पूर्व विधायक डा दयाराम साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, छतीसगढ शासन के मुख्यमंत्री ओ एस डी आशीष वर्मा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ,जनपद सदस्य रमन सिंह टिकरिहा , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर , सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक , भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ,खेमलाल साहू , लोकमानी चंद्राकर शामिल हुए । मंच में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पंचायत सरपंच निर्मल जैन सहित ग्रामीणों में किया । मंचस्थ मंचीय उदबोधन में
पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने कहा कि अभी दीपावली पर्व मनाए है इस पर्व की सभी को बधाई प्रेषित करता हूं दो वर्ष बाद भव्य रूप से मेला मंड़ाई मनाया जा रहा l अच्छी फसल होगी शासन पन्द्रह क्विंटल धान खरीदी की छमता को बढ़ाएं । राजीव न्याय योजना के चार किस्तों में पैसा देना सरकार किसानों के साथ छल कर रही है l रमनसिंह की सरकार में तीन सौ रुपए बोनस दिया जाता था और पैसा पूरा दिया जाता था l
पुर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहु जी ने कहा कि ये मेला मंड़ाई लोगो को जोड़ने का काम करती है l ये मंडई हमारी परंपरा सांस्कृतिक है जिसे हमें बरकरार रखने की आवश्यकता है l दीपावली पर्व के प्रथम सोमवार को रानीतरई में मेला मंड़ाई का आयोजन किया जाता है l समाजिक परम्परा को कायम रखने मेला मंड़ाई का आयोजन किया जा रहा है l
श्री विजय बघेल सांसद ने अपने उदबोधन में कहा कि बहुत ही पावन अवसर एक ऐतिहासिक अवसर है यह मंडाई मिलन मेला परंपरा हमारे सियान लोग चालु किये है l वो परंपरा आज भी जीवंत रूप में चली आ रही है l दीपावली पर्व के बाद पहले सोमवार को रानी तरई और रविवार को तर्रा गांव का मंड़ाई होती है l इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई दीपावली के पहले दिन आदिवासी गौरी गौरा फिर गोवर्धन पूजा, भाई दूज का पावन पर्व मनाया गया l अगर विकास की बात करे तो मैं अपने संसदीय सचिव कार्यकाल में पांच सौ करोड़ रुपए का विकाश कार्य कराया था l ये बात जनता जानती है इसे बताने की जरूरत नही पड़ती लेकिन आज जो शासन में बैठे है वो लोग हर मंच में एक ही बात को बार बार दुहराते रहते है अपने ही जबान में अपनी ही तारीफ के पुल बांधते रहते है l हर मंच की अपनी मर्यादा होती है उसी के अनुरूप सम्बोधन होना चाहिये , कोई भी गांव में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि को क्यों बुलाया जाता है क्योंकि सब को आस रहती है कि उसके गांव के विकास में सहयोग करे l सांसद निधि से पांच करोड़ मिलता है आठरह सौ गांव नौ विधानसभा है l दो साल कोरोना काल की वजह से फंड नही मिला है l लेकिन विकास के लिए जो भी संभव होगा जरूर पूरा किया जाएगा l करोना काल की वजह से दो वर्ष बाद बहुत ही भव्य रूप से मेला मंड़ाई हो रहा l लोगो मे मंडई मेला के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है l मंडई में लोग आसपास के अपने पुराने चितपरिचित के साथ मिलते है l एक दूसरे का हाल चाल जानते है l मिठाई, झूला का आनंद लेते है l ये परपंरा हमेशा चलते रहना चाहिए l पाटन क्षेत्र की जनता आज भय की वातावरण में जीने को मजबूर हो रहे है l कानून व्यवस्था चरमरा गई है l आये दिन क्षेत्र में बलात्कार, मर्डर, लूटपाट, डकैती की घटना आमबात हो गयी है l विकास के नाम पर भ्रस्टाचार चरम सीमा में पहुंच गई है l कमीशन का खुला खेल चल रहा है l मुख्यमंत्री कुम्भकर्णी नींद में सोया है और जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है l मुख्यमंत्री के अंदर का डर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस क्षेत्र के स्वयं विधायक है उसी क्षेत्र में दर्जन भर लोगो को निगम मण्डल में पदाधिकारी बना रहे है l चुनाव में हार साफ साफ दिखाई दे रहा है l गली गली में शराब की अवैध कारोबार फलफूल रहा है l सट्टे जुवा खुलेआम जारी है l किन्तु मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने में असफल दिखाई देते है l
मंच में उपास्थित मुख्यमंत्री ओ एस डी आशीष वर्मा ने सभी को मंडई की बधाई दिए , , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने रानीतराइ मंडाई को अंचल का दीपावली के बाद होने वाला सबसे बड़ा मंडई मेला बताते हुए सभी आगंतिको को बधाई दिए ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण निर्मल जैन सरपंच रानीतराई ने किया अतिथियों को ग्राम विकास के लिए मांग पत्र भी सौपे एवं आभार सचिव तथा मंच संचालन धनराज साहू ने किया l
इस अवसर पर लालेश्वर साहू अध्यक्ष भाजपा दक्षिण, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, शरद बघेल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, राजा पाठक, निक्की भाले, गंगादीन साहू, दिनेश साहू, केवल देवांगन, सागर सोनी कुणाल शर्मा, सुनील वर्मा, नारद साहू, रवि सिंह , बाबा वर्मा, हिमांचल साहू, डोनेश्वर साहू, जिनेश जैन सरपंच, श्रीकांत चन्द्राकर, राधेरमण चन्द्राकर, नेत्रराम वर्मा चन्द्रिका चन्द्राकर , योगेश्वर वर्मा , कमलेश वर्मा सरपंच बोरेंदा, सहित ग्राम पंचायत रानीतराई के पंचगण व ग्रामीणजन सहित सैकड़ों जन समूह उपस्थित रहे l
