पाटन विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य दिए तले अंधेरा और अंधेर नगरी चौपट राजा की-भाजपा

पाटन। एक नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है l पूरे छत्तीसगढ़ वासी एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित कर रहे है l पुरखो का सपना आज से 22 वर्ष पहले श्रधेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने अपने वचन के अनुरूप हमे अपना अधिकार दिया हम सब अपने छोटे से प्रदेश में बहुत खुशहाल जीवन जी रहे है l छत्तीसगरिया सबले बढ़िया इस कहावत को साकार करते हुए भाईचारा की भावना से मिलजुलकर कर रह रहे है l धान का कटोरा कहे जाने वाले इस प्रदेश के लोग अपने अधिकार और कर्तव्यों के साथ नई उचान को छू रहे है l आदिवासी भाईयों के जीवन मे भी सूरज की नई किरणे निकलकर आयी है l युवा वर्ग भी अपने अवसर अपने प्रदेश में तलाश रहे है l पलायन की चिंता हमेशा से रही है l अब उसकी चिंता नही रही l लोग रोजगार मुलक कार्यो में अपना जीवन व्यस्त रखे है l शासन के द्वारा कई ऐसे योजना जिसका सीधा लाभ अपना प्रदेश बनने के बाद मिलने लगा है l शासकीय कार्यो के लिए भी बहुत दूरी तय नही करनी पड़ती l ऐसे तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ बनने के बाद छत्तीसगढ़िया लोगो के लिए बनाए गए है l जिसका पूरा लाभ जनता ले रही है l

इस खुशी को प्रदर्शित करने के लिए साल में 1 नवम्बर को स्थापना दिवस मनाया जाता है l रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य आयोजन शासन के द्वारा हर वर्ष किया जाता है l लगभग सभी जिला के मुख्यालयों को भी सजाया जाता है l किन्तु पाटन विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य देखिए दिए तले अंधेरा और अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर पाटन का विधायक आज प्रदेश का मुखिया है और पाटन के हृदय स्थल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के ठीक बाजू में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा है l लेकिन 1नवम्बर की वो एतिहासीक दिन जो पाटन के लिए दुर्भाग्य साबित हुआ l छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा धूल धूसरित अवस्था मे ताला में बंद मिला l प्रतिमा के चारो तरह धूल और कचड़ा फैला हुआ मिला l एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री के जिम्मेदार कार्यालय के पास का ये हाल है और खुद राज्य उत्सव मना रहे है l अनेक प्रदेश के कलाकारों को निमंत्रित करके वाहवाही लुटा रहे है और खुद के क्षेत्र के प्रतिमा की न तो सफाई कराये और न ही माल्यार्पण कराये l ऐसा महान छत्तीसगरिया का बेटा हु ऐसा दावा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वयं के क्षेत्र में दिया तले अंधेरा नजर आया l उनके नुमांइदे भय और भ्रटाचार में लगे है उनको फुर्सत नही है l अधिकारी आंख में पट्टी बांध के काम कर रहे है l छोटी सी भूल इनको अपराध नजर आते है और बड़े बड़े घोटाला और भ्रस्टाचार को विकाश की नजरों से देखते है l यहां की स्थिति अंधेर नगरी और चौपट राजा की चल रही है l ऐतिहासिक दिवस को शर्मशार करने वाले कांग्रेसियों की इस शर्मनाक कार्य की घोर निंदा करते है l
भारतीय जनता पार्टी पाटन क्षेत्र के नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षगण लोकमणि चन्द्राकर लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, केवल देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा, सागर सोनी, अवधेश ठाकुर, मिलन देवांगन, जयप्रकाश साहू, कोमल यादव, शैलेश आडिल सहित आसपास के साथियों ने पूरा परिसर की साफ सफाई किया ततपश्चात पूजा अर्चना के साथ माल्यार्पण किया गया सबको बधाई प्रेषित किया l साथ ही श्रधेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *