रोशन अवस्थी@देवभोग। बिंद्रा नवागढ़ में भाजपा का दुबारा परचम लहराने अनुसूचित जाति वर्ग के लोग भारी संख्या में बीजेपी में प्रवेश कर इस क्षेत्र में कमल खिलाने की जोरो शोरो से तैयारी शुरू कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश नेता चमन लाल बघेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में अनेकों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यशैली से प्रभावित होकर अधिक संख्या में कर रहे हैं भाजपा में प्रवेश। कांग्रेसियों के लिए बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वोट में इस बार कटौती बढ़ सकती है। इसका बड़ा कारण आया सामने । क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चवन लाला बघेल के कुशल नेतृत्व एवं कार्यशैली व जनसंपर्क से प्रभावित होकर हम इस बार कर रहे हैं भाजपा में प्रवेश ।जहां दूसरी और क्षेत्रीय कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों नहीं करते हैं सहयोग नहीं साधते हैं संपर्क, कट्टर कांग्रेसियों होने के बावजूद नहीं मिलता है उनका सहयोग इस कारण भाजपा में प्रवेश करना हम उचित समझकर भाजपा की रीति, नीति से प्रभावित होकर व चमन लाल बघेल के द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों से संपर्क साध कर भाजपा के विचारधारा एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पूर्व सीएम छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार का योजना का सकारात्मक लाभ और सामाजिक समस्याओं का समाधान करने के बाद क्षेत्रवासी प्रभावित होते दिख रहे हैं। इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी का बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिलते हुए दिख रहा है। क्योंकि बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ से प्रचलित है। लगातार पूर्व में तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर क्षेत्र में भाजपा का दबदबा कायम रखने में सफलता हासिल कर चुका है। छत्तीसगढ़ का बिंद्रानवागढ़ भाजपा के गड़ के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसी स्थिति में कांग्रेसियों का भाजपा में प्रवेश करना पार्टी के लिए चिंताजनक है। इस तरह से कांग्रेसी नेताओं की कार्यशैली से नाराज होते हुए इस क्षेत्र के अनूसूचित जाति वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं।
जब चमन बघेल से पूछा गया कि कट्टर कहे जाने वाले आपसे प्रभावित कैसे हो जाते हैं ,तो बघेल जी का कहना है मैं अपना राजनीतिक गुरु माननीय चंदूलाल साहू जी को मानता हूं ।मुझे उनका सानिध्य प्राप्त हुआ है। एवं मैं जमीन से जुड़े कार्यकर्ता होने के कारण आए दिन किसी न किसी गांव में भेंट मुलाकात जनसंपर्क करता रहता हूं। यह प्रमुख कारण है जिससे भाजपा की कार्यशैली लोगों तक पहुंचाने में आसानी होती है। और मेरे कुशल नेतृत्व के कारण ही अधिक संख्या में लोग बीजेपी में प्रवेश कर रहे हैं।
अनुसूचित जाति वर्ग कांग्रेस का दामन छोड़ भारी संख्या में भाजपा में प्रवेश करने की तैयारी की
