उतई समिति में पहले दिन धान बेचने किसानों का शाल श्रीफल से किया गया सम्मान

उतई ।वृहताकार सहकारी समिति उतई अंतर्गत पुरई रोड में समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र में 1 नवंबर को धान खरीदी की शुरुआत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू थे।कार्यक्रम की शुरुआत कृषि देव बलराम,छत्तीसगढ़ महतारी,नाप तौल तराजू की पूजा अर्चना कर हुई इसके अलावा छग राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य गीत भी उपस्थित अतिथियों किसानों ने गाया।इस आयोजन में सबसे पहले धान बेचने आए किसान लक्ष्मी नारायण चंद्राकर,नीलमणि चंद्राकर,चंद्रशेखर चंद्राकर देवेंद्र चंद्राकर का अतिथियों द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र साहू ने कहा की छग सरकार सभी किसानों को लाभ पहुंचाने की कार्य कर रही और किसानों को जितना अधिक लाभ मिल सके वैसी योजना का क्रियान्वयन कर रही है।आज किसानों को आर्थिक से मजबूत और पहले से ज्यादा धान का उत्पादन छग राज्य में हो रहा जो छग सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।कार्यक्रम को वृहताकार सहकारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड,नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी,उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने किया।इस दौरान खुमान सिंह साहू पार्षद तोषण साहू प्रहलाद वर्मा एल्डरमैन तरुण बंजारे बहादुर सिंह नेताम महेश कौशिक पुष्पा रामटेके माधो लाल साहू भावेश साहू कैलाश देवांगन धनजन्य नेताम खुबीराम साहू योगेश साहू तिलक साहू गोविंद साहू खोवलाल पुरण लाल साहू सहित बड़ी संख्या में किसान जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने बताया की 1 नवंबर को वृहताकार सहकारी समिति उतई अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र में समर्थन मूल्य पर 4 किसानों का 1000 बोरी 4 सौ क्विंटल धान की खरीदी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *