स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल उतई में 12 नवीन शिक्षकों की पदस्थापना/3 करोड़ की लागत से बनेगा स्कूल का नवीन भवन

  • पुराने भवन के प्रथम तल निर्माण हेतु 90 लाख तथा शौचालय मरम्मत हेतु 5 लाख की स्वीकृति

सतीश पारख@उतई। दुर्ग ग्रामीण के नगर पंचायत उतई में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्वचालय मरम्मत हेतु 5 लाख रुपये , एवँ स्कूल के पुराने भवन में प्रथम तल निर्माण हेतु लगभग 90 लाख की स्वीकृति मिलेगी उक्त जानकारी नगर पंचायत उतई पीआईसी के लोकनिर्माण प्रभारी तोषण साहु ने दी ।उन्होंने बताया की स्वामी आत्मानंद स्कूल के नए भवन निर्माण हेतु लगभग 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति होगी ।स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन को सर्व सुविधा युक्त बनाने में छतीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवँ दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छतीसगढ़ शासन में गृह लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दोनों का नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद , एल्डरमेन, एवँ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य सहींत , नगर पंचायत उतई के समस्त नागरिको की से बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किया है।तोषण साहु ने बताया की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल उतई में 12 शिक्षको की पस्थापना हो चुकी है अब पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो इस हेतु नगर प्रतिनिधि तथा विद्यालय प्रबंधन समिति प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *