मॉल में पार्किंग निःशुल्क,हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी सूर्या मॉल उपभोक्ताओं से कर रहा अवैध वसूली

  • युवक कांग्रेस ने महासचिव सादिक रजा के नेतृत्व में विरोध दर्ज करा सौंपा ज्ञापन/07 दिनों में लूट बंद नही किए जाने की स्थिति में युवक कांग्रेसीयों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सतीश पारख@भिलाई। सूर्या मॉल में पार्किंग संबंधी अनियमितताओं को तत्काल सुधारने प्रबंधक सूर्या मॉल के नाम युवक कांग्रेस भिलाई जिला के महासचिव सादिक रजा के नेतृत्व में युवक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंप व्यवस्था सुधारने की मांग की है इस आशय का पत्र जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रेषित किया है ।
ज्ञापन के माध्यम से मॉल की पार्किंग में अनियमितताओं का उल्लेख करते हुवे आम जन मानस को होने वाली परेशानी की ओर ध्यान आकर्षण किया है तथा तत्काल सुधारने हेतु कदम उठाए जाने की मांग युवक कांग्रेस ने की है । अनियमितताओं पर उन्होंने मांग की है की मॉल में वाहनों के पार्किंग को निः शुल्क किया जाना चाहिए।उन्होंने मॉल प्रबंधन पर आरोप लगाया है की जब भिलाई नगर पालिका निगम द्वारा पार्किंग संबधी नियमो का पालन करने की शर्त पर ही भवन अनुज्ञा की स्वीकृति दी गई है,गुजरात,केरला व तेलंगाना हाईकोर्ट का निर्णय भी आया है कि मॉल प्रबंधक ग्राहकों से पार्किग संबंधी शुक्ल नही ले सकते है बावजूद इसके सूर्या माल प्रबंधन ग्राहकों से अवैध रूप से पार्किंग वसूली कर रहा है जो कानूनन गलत तथा जनता के साथ लूट है।

पार्किंग व सर्विस के लिए बेसमेंट फ्लोर ,लोवर ग्राउंड का उपयोग किया जाना व ओपन एरिया में कार परंतु मॉल के प्रवेश द्वार और बाउंड्री वॉल में दो पहिया वाहनों को पार्किंग करवाया जा रहा है,जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है ।जबकि लोवर फ्लोर में कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है जो पूर्णता नियम विरुद्ध है ।
माल के प्रवेश द्वार के समीप दो पहिया वाहन पार्किंग का शुल्क 20 रू आपने निर्धारित किया है और मॉल के बेसमेंट में पार्किंग का शुल्क 12 रु है,अब यह समझ के परे है कि किस नियमानुसार मॉल में एक पार्किंग का मूल्य भिन्न – भिन्न निर्धारित किया है।
पार्किंग की जो पर्ची दी जा रही है उसकी पहली कंडिका में साफ साफ लिखा है कि “Parking at Owner’s Risk” जब वाहन मालिक का पूरा रिस्क है तो फिर पार्किंग क्यों लिया जा रहा है,नियमो को ताक में रख कर मॉल प्रबंधन द्वारा अवैध वसूली किया जा रहा है ।
पार्किंग पर्ची में किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन न होना इस बात को दर्शाता है कि प्रबंधन द्वारा इनकम टैक्स की चोरी की जा रही है ।
ध्यान आकर्षण कराते हुवे युवक कांग्रेसियों ने बताया की पार्किंग पर्ची में जीएसटी भी नहीं है इसका मतलब साफ है कि जीएसटी की चोरी भी प्रबंधन द्वारा की जा रही है।
ज्ञापन कर्ताओं ने उक्त अनियमितताओं पर सात दिवस के भीतर कार्यवाही ना करने की स्थिति में विरोध स्वरूप कठोर कदम उठाने की बात कही है।उन्होंने कहा की जनता के साथ लूट बिलकुल बर्दास्त नही की जाएगी इसलिए प्रबंधन शीघ्र सुनिश्चित करे, अन्यथा युवा कांग्रेस आगे की रणनीति बना कर प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सूर्या मॉल प्रबंधन की होगी ज्ञापन के साथ पार्किंग के लिए काटी गई पर्ची भी संलगान करते हुवे प्रतिलिपि कलेक्टरदुर्ग,पुलिस अधीक्षक दुर्ग,आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई,इनकम टैक्स कमिश्नर दुर्ग,जीएसटी कमिश्नर दुर्ग,को भी प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *