छुरा:-देश में देखा जा रहा है कि रक्तदान की जागरुकता की कमी नजर आ रहा है। लोगों को जब रक्तदान करने का समय आता है तो वो अपने ब्लड ग्रुप व अपने शरीर में ब्लड की हीमोग्लोबीन के मात्रा से वंचित रहते है , जिसके कारण तत्काल रक्तदान करने में पीछे रहते हैं।लेकिन हमारे देश में अनिवार्य रूप से यह निर्धारित किया जाय कि देश के सभी नागरिकों को अपना ब्लड ग्रुप ज्ञात हो तो 90% लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूकता किया जा सकता है।रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक सदस्य समाज सेवी मनोज पटेल जी का सुझाव है कि जिस प्रकार शासन-प्रशासन ड्राइविंग लाइसेंस में ब्लड ग्रुप अनिवार्य रखता है, उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड और वोटर कार्ड में भी उसका ब्लड ग्रुप रखना भी अनिवार्य करना चाहिए
राज्य व केंद्र सरकार से अपील।
