आरु साहू के समर्थन में उतरे तहसील साहू संघ पाटन

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव खेमलाल साहू , कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि मानव समाज के सभी बुद्धजीवियों से मेरा निवेदन है कि हम आपस मे न बटे l आरु साहू छत्तीसगढ़ की बेटी है और चमकता हुआ सितारा है l हम आरु साहू के उज्वल भविष्य की कामना करते है l गीत गाना उसकी कला है उसके कंठ में सरस्वती विराजी है उसको अपने कला का प्रदर्शन पूरे छत्तीसगढ़ सहित भारत वर्ष में करने का अवसर मिला है l हम सबकी इच्छा होना चाहिए कि उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में दर्ज हो l माता पिता और समाज का कर्तव्य है कि आरु साहू का संस्कार और सभ्यता छत्तीसगढ़ी सदा बनी रहे बस इसी बात का ध्यान रखते हुए उचाईयो को छुए l बाकी कला का विरोध न करते हुए उसको सम्बल प्रदान करे l सोशल मीडिया या समाचार के माध्यम से आरु साहू का विरोध करना साहू समाज का विरोध करना माना जायेगा l इससे पहले भी साहू समाज के बेटी कथावाचक यामिनी साहू जी के द्वारा भागवत गीता कथावाचन का भी विरोध किया जा चुका है l बार बार साहू समाज के प्रतिभाओ का अपमान करना बर्दास्त नही किया जाएगा l साहू समाज के उभरते प्रतिभा को दबाने कुचलने के कुंठित राजनीति प्रयास उचित नही है l सही समय आने पर इसका सही जवाब दिया जाएगा l विरोध करने वालो की तहसील साहू संघ पाटन घोर निंदा करती है और बहुत जल्द समाजिक अपमान के खिलाफ उग्र प्रर्दशन किया जाएगा l आरु साहू के विरोध करने वालों का तहसील साहू संघ पाटन के तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, धनराज साहू, गंगादीन साहू, डॉ गुलाब साहू, सरिता साहू, किशन हिरवानी, मोहन साहू, किशोर साहू,कमलेश्वरी साहू ,गोपेश साहू, गायत्री साहू, भूमिका गंजीर, विमला साहू,रामनारायण साहू,डॉ सुरेश साहू, टीका राम साहू,देवकुमार साहू, देवेंद्र साहू, टीका राम साहू, ओमप्रकाश साहू, बलराम साहू सहित तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने विरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *