रायपुर–ग्राम बोरेन्दा में ठाकुर परिवार द्वारा संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण भक्तजन उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर आनंदित हो रहे है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में पदस्थ व्याख्याता राकेश सिंह ठाकुर के चाचा स्वर्गीय शत्रुहन सिंह ठाकुर ग्राम बोरेन्दा निवासी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर ठाकुर परिवार द्वारा संगीतमय शिव महापुराण कथा पंडित कृष्ण कुमार तिवारी भगवताचार्य द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। आज द्वितीय दिवस पर शिव महापुराण कथा को विस्तार से सुनाया गया। इस अवसर पर परिवार जन ग्रामीण वासी एवं सभी भक्तजन उपस्थित थे।
बोरेन्दा में शिव महापुराण का आयोजन,,,
