पाटन। उतई थाना अन्तर्गत ग्राम परसाही में एक युवक की आज सुबह शव मिला था। जिसका बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके मौसेरे भाई ने ही किया था। दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते यह वारदात हुई। पहले तो आरोपी ने युवक को शराब पिलाई थी। फिर झगड़ा करने के बाद उसका सिर कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।
उतई थाना क्षेत्र के परसाही(धौराभाठा) गांव के पास शुक्रवार की सुबह शव मिला। शव की पहचान ईश्वर साहू (36 साल) निवासी अंडा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक लकड़ी व्यापारी था।

उतई थाना प्रभारी ने बताया कि ईश्वर साहू लकड़ी खरीदी और बिक्री करने का काम करता था। उसने उतई के परसाही में एक व्यापारी को लकड़ी दिया था। उसका 30 हजार रुपए उसे लेना था। वही लेने के लिए वह गुरुवार को वहां पहुंचा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लकड़ी व्यापारी ने ईश्वर को 30 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद वह वहां चला गया था। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ उसकी हत्या किसने की इन सवालों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामले में जांच और तेज की, तब पुलिस को पता चला कि जिस समय से युवक लापता हुआ। उसके साथ उसका मौसेरा भाई योगेश कुमार साहू था। इस पर पुलिस ने योगेश को हिरासत में लिया। जिसके बाद योगेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। योगेश ने बताया कि मैंने ईश्वर से 15 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसे वह बार बार मांगा करता था। गुरुवार रात को भी हम दोनों ने व्यापारी से वसूली करने के बाद पहले शराब पी। फिर शराब पीते-पीते ईश्वर फिर से पैसे मांगने लगा। ये देखकर मुझे गुस्सा आ गया और हम दोनों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा गया कि मैंने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इसके बाद मौके से भाग गया था।
पुलिस ने शव मिलने के कुछ ही समय पूरी वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस जल्द खुलासा करेगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यापारी का मौसेरा भाई है।
