गोवर्धन पूजा , भाई दूज, मातर महोत्सव धूमधाम से मनाए- मातर कार्यक्रम में हुआ रात्रि कालीन रंगारंग कार्यक्रम
छुरा :- गरियाबंद जिले के छुरा मुख्यालय में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाता है । इस वर्ष ग्रहण काल होने से लक्ष्मी पूजन में थोड़ा व्यवधान तो उत्पन्न हुआ । लेकिन ज्योतिषी जानकारी के अनुसार लोगो ने सही समय के अनुरूप पूजा पष्ट किये। माँ लक्ष्मी पूजन सोमवार को किया गया । वही छुरा नगर में लक्ष्मी पूजन के बाद गौरा गौरी पूजन भी उसी दिन की जाती है लेकिन सूर्य ग्रहण के चलते इस वर्ष एक दिन विलम्ब से यह पर्व सम्पन्न हुआ । सभी मोहल्लों के गौरा गौरी ईश्वर को माँ शीतला मन्दिर में एक दिन रखा गया । जहां मंगलवार को ग्रहण काल खत्म होते ही रात्रि 10 बजे तक सभी गौरा गौरी को परघाया गया । इस दौरान मन्दिर के बइगा शुभाष ठाकुर के साथ राजकुमार यशपेन्द्र शाह एवं रितुराज शाह के द्वारा सभी गौरा गौरी का पूजा पष्ट किया गया ।इस दौरान मुख्य गौरा गौरी चबूतरा से सभी गौरा गौरी कलश के साथ भृमण कराते हुए अपने अपने मोहल्ले के लिए प्रस्थान किये । इस बीच इस भृमण में हजारों की संख्या में महिला व पुरूष की भीड़ दिखी।।

रंगीन फुलझड़ियां एवं धमाकेदार पटाखो के आतिशबाजी से सराबोर हुआ छुरा नगर
छुरा मुख्यालय में माँ लक्ष्मी पूजन एवं गौरा गौरी पूजन के बाद खूब आतिशबाजी किये । लोग रंगीन फुलझड़ियां एवं धमाकेदार पटाखो को जलाकर दीपावली पर्व मनाए। वही घर घर दीपावली को लेकर अत्यंत हर्ष के साथ दीपक भी जलाया गया । जिससे दीपावली पर्व औऱ भी खुशनुमा लगने लगा ।वही इस बीच सभी नगर वासियों ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं एक दूसरे को दिए ।
बुधवार को गौरा गौरी पूजन कर सुबह 10 बजे विसर्जन के लिए प्रस्थान किया गया । आपको बता दे कि सभी गौरा गौरी को मुख्य गौरा गौरी चबूतरा में एकत्रित कर राजा तालाब में विसर्जन के लिए प्रश्थान किया गया । इस दौरान नगर के लोगो की अच्छी भीड़ दिखी । लोग गौरी गौरा का विसर्जन कर सुख समृद्धि की कामना किये ।
छुरा मुख्यालय में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया । मुख्यालय के गौठान में रजवाड़ा परिवार व यादव समाज के द्वारा पूजा पष्ट कर यह पर्व मनाया गया। वही यादव समाज द्वारा ददरिया गाकर घर घर जाकर गाय बैलों का पूजा कर सोहाई बांधा गया ।
साथ ही नगर वासी व क्षेत्रवासियों द्वारा भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया । बतादे की इस भाई दूज का पर्व का अलग ही महत्व है । इस दिन सच में भाई-बहन के बीच के भावनाओं और प्यार को समझ पाना काफी मुश्किल है। वैसे तो बहुत से विशेष दिन है जो भाई और बहन के बीच प्यार को मजबूत करने के लिए समर्पित हैं। लेकिन इसमें भैया दूज सबसे अनोखा पर्व है। इस अद्भुत त्योहार पर जहां बहनें अपने प्यारे भाई की लंबी उम्र, कल्याण और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। वहीँ भाई भी अपनी बहन की खुशहाली की प्रार्थना भगवान से जरुर करता है।
वही गुरुवार को मातर का पर्व भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।मातर पूजन राजकुमार यशपेन्द्र शाह एवं नगर अध्यक्ष खोमन चंद्राकर द्वारा किया गया । वही रात्रि कालीन में हिम्मत सिन्हा कृत कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा रंगा रंग प्रस्तुति दी गयी । इस रंगारंग कार्यक्रम में राजकुमार यशपेन्द्र शाह, नप अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, पार्षद हरीश यादव , मानसिंग निषाद, रुद्रदेव वर्मा , कुलेश्वर सिन्हा, मेशनन्दन पांडेय, नरेंद पटेल, बेदु आदि उपस्थित रहे ।
