स्वास्थ्य केंद्र चरोदा में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

भिलाई। हेल्थ एंड वेलेस सेंटर चरोदा मे दीवाली त्यौहार गोवर्धन पूजा के बाद असमाजिक तत्वों ने सेंटर के नल ,केसिंग पाइप को क्षतिग्रस्त कर दवाओं को बाहर फेक दिया। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि लोगों को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र शासकीय सम्पत्ति है वहा लोगों को हर स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध कराई जाती है। सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। हेल्थ एंड वेलेस सेंटर चरोदा के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू ने बताया कि हेल्थ सेंटर के उपर बने निवास पर वे परिवार सहित रहते है दीपावली पर गृहग्राम गये थे आने पर पता चला कि असमाजिक तत्वों ने तोडफोड, दवाओं को बाहर फेकने एवं नल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया है।

सी एच ओ सोशन फिलिप्स ने बताया कि दो दिन दीपावली की छुट्टी थी इस वजह से सूनेपन का नशेड़ी लोगों ने हरकत की होगी दूसरे दिन ओ पी डी खोलने गये तो देखी की खिडक़ी खोलकर हाथ अंदर डालकर दवाओं को निकाल फेका होगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा ने कहा सभी सेंटरो मे सीसीटीवी कैमरे के लिए मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग से चर्चा करेगे एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग से हेल्थ सेंटरो की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध मे पत्र लिखेंगे ओर इस घटना के आरोपी दंडित करने एवं अपराधियों को पकडऩे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *