पाटन। थाना उतई के ग्राम परसाही में धौराभांठा एवं परसाही के बीच एक युवक का शव मिला है l शव की पहचान ईश्वर साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम अंडा बताया जा रहा है। मृतक का ससुराल एवं मामा गाँव परसाही है । मृतक पूर्व सरपंच मेला राम साहू के भांजा है l मृतक के सिर में चोट के निशान है l युवक के सिर पर पत्थर से वार किए जाने से चोट के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
