शराब दुकान खुलने से पहले ही दुकानों में लगी मदिरा प्रेमियों की लंबी कतार

दुर्ग.कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के कारण देश पूरी तरह से बंद है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के बीच 40 दिनों बाद जब शराब की दुकानें आज सुबह 8 बजे से खोले जाने की आदेश के बाद से मदिरा प्रेमियों की भीड़ सुबह से लग गई है।

अंग्रेजी शराब दुकान उतई

दुर्ग जिला में शराब की दुकान सुबह 9 से 4 बजे तक खुलेगी दुकान खुलने से पहले ही लोगों में इसे हासिल करने के लिए लंबी कतार लगा चुके है। दुर्ग ग्रामीण के अंडा स्थित अंग्रेजी एव देशी शराब दुकान में मदिरा प्रेमी आज सुबह 5 बजे से से लाइन लगाये हुए है। उतई अंग्रेजी शराब दुकान में मदिरा प्रेमियों द्वारा शोसल डिटेंसिग का पालन किया जा रहा है। ग्राहकों के लिये बनाये गए गोलों में कतार लगाए हुए है। पाटन क्षेत्र की जामगांव(एम) एवं पाटन स्थित शराब दुकानों में भी आज सुबह से मदिराप्रेमियो की लंबी कतारें देखने को मिली।

देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान पाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *