आकर्षी कश्यप ने इरा को हराकर खिताब पर किया कब्जा,,

ली निंग मालदीप इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने इरा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। आकर्षी ने इरा को पहले सेट के रोमांचक मुकाबले में 24-22 से हराया।वहीं दूसरा सेट 21-12 से जीत लिया।
वर्तमान में आकर्षी की वर्ल्ड रैंक 48 है। इस जीत वर्ल्ड रैंक में इजाफा होगा। नेशनल गेम्स में चैंपियन होने और मालदीप टूर्नामेंट जीतने के बाद आकर्षी ने बताया कि उसका मनोबल अभी बहुत अच्छा है। अगला टूर्नामेंट हायलो ओपन जो कि एक से नौ नवंबर को जर्मनी में होने जा रहा है। उसमें अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद रखती हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को आकर्षी ने मिहो कयामा को रोमांचक मुकाबले में हराया। तीन सेट के चले मुकाबले में 19-21, 22-20, 22-20 से शिकस्त दी। जापान की खिलाड़ी के खिलाफ आकर्षी ने पहला सेट हारने के बाद वापसी की और अगले लगातार दो सेट जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में कामयाब रही। इसी के साथ प्रदेश की खिलाड़ी ने मिहो कयामा से नागपुर में गत माह खेली गई इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *