- मेधावी छात्रों को दिया गया चांदी का मेडल
मगरलोड। धमतरी जिले के ग्राम परसवानी में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृभूमि कर्मचारी संगठन ने दिवाली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीका राम कंवर (से. नि. डीएसपी), अध्यक्षता बलराम सूर्यवंशी अध्यक्ष मातृभूमि कर्मचारी संगठन विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप सिंह ध्रुव सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग, श्यामलाल साहू प्रधान पाठक, ओ डी बंजारे प्रधान पाठक, जितेन्द्र कुमार साहू इंजीनियर जल संसाधन विभाग, झनेश्वर साहू सरपंच, देवकुमार यादव अध्यक्ष ग्रामीण विकास समिति, के गरिमामयी आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर गुलाल ,चंदन ,पूजा करके हुआ। राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुआ। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें बारहमासी गीत, सुआ नृत्य ,राउत नाचा, लोक पारंपरिक नृत्य आदि शामिल हैं। इसके बाद नए कर्मचारियों का सम्मान, बेटी जन्म पर प्रशस्ति पत्र, कर्मचारियों के प्रमोशन में सम्मान, प्रतिभावान छात्र छात्राओं 10वी, 12वी, स्नातक, स्नाकोत्तर, मे उत्कृष्ट अंक लाने वाले को चांदी की मेडल और प्रशस्ति पत्र, बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष महोदय के द्वारा यह घोषणा किया गया कि,जो कोई व्यक्ति पर्यावरण को बचाने हेतु पहल करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा। तथा सामाजिक स्तर पर ) निःशुल्क थाली और गिलास उपयोग करने पर 1100 रु तथा ग्रामीण स्तर पर पहल करने में ₹5100 मातृभूमि कर्मचारी संगठन के द्वारा दिया जाएगा। थाली और गिलास की व्यवस्था संगठन के द्वारा दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि मातृभूमि कर्मचारी संगठन का गठन 2019 में हुआ और आज इसमे 45 सदस्य है जो छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवा प्रदान कर रहे है।
कार्यक्रम में मंच संचालन गौतम लाल साहू शिक्षक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने संगठन के सदस्य श्यामलाल यादव, गोविंद प्रसाद साहू, नरेंद्र साहू, घनश्याम साहू, हिरामन साहू लेखनारायणं कंवर, विकास कंवर, तिमिरेंद्रशेखर कंवर, दुबे दीवान, संदीप साहू द्रोणाचार्य साहू, सोमन यादव, चंद्रजीत सर्वा , संजीव बंजारे, श्रीमति पुष्पलता यादव,अंबिका सूर्यवंशी, खेमिन कंवर, लीना साहू, ओमेश्वरी साहू सहित ग्रामवासियों का सहयोग मिला।
ये हुए सम्मानित
नए कर्मचारियों श्याम लाल साहू प्रधान पाठक, श्रीमति कांति साहू, दीपक साहू, सुश्री दीपिका सार्वा, अपने विभाग में प्रमोशन होने पर लेखनारायण कंवर प्रधान आरक्षक, राजकुमार साहू प्रधान आरक्षक, भूपेंद्र यादव प्रधान आरक्षक, संदीप कुमार साहू सहायक ग्रेट 2 के पद पर पदोन्नति मिला।
बिटियाँ जन्म पर मिला सम्मान श्री मति दुलेश्वरी ध्रुव, निशा यादव, टीनू साहू, हसीना बंजारे, लक्ष्मी साहू, प्रियंका विश्वकर्मा, संतोषी यादव, रेखा साहू, पार्वती बंजारे।
चांदी के मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभावान
नवोदय विद्यालय में चयन कु साधना पिता भागवत राम को निःशुल्क कोचिंग क्लास हेतु पुरेंद्र यादव को उत्कृष्ट अंक लाने पर 10वी में कु ममता साहू, ईशा साहू, किशन कुमार साहू, 12वी में कु रेश्मा साहू, देविका साहू, गीतांजली साहू स्नातक स्तर से ताराचंद बंजारे, भानुप्रताप कंवर, अमन दीवान स्नाकोत्तर में श्रीमति धनेश्वरी साहू, ओंकार साहू को सम्मानित किया गया।
