कोमलदेव जिला अस्पताल में ऑन डियूटी स्टॉप नर्स के साथ मारपीट करने वाली आरोपी को चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर से विकास अंभोरे की रिपोर्ट,,,,

कांकेर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुराग झा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस द्वारा स्टाफ नर्स से मारपीट करने वाली आरोपियों को मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के अंतराल में गिरफ्तार कर लिया है, जी आपको बता दें प्रार्थिया पिंकी बघेल स्टॉफ नर्स शासकीय कोमलदेव अस्पताल में पदस्थ 23.10.2022 को प्रातः थाना कांकेर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 23.10.2022 को रात्रि मे प्रार्थिया नाईट ड्यूटी पर अस्पताल में तैनात थी थी उसी दौरान करीब 03.00 बजे रात्रि में अस्पताल में इलाज के लिए एक मरीज आया और उनके साथ में अटेंडर के रूप में आरोपीया कविता दुबे आई थी, आरोपिया ने अस्पताल में ड्यूटी में उपस्थित स्टाफ नर्स पिंकी बघेल को मरीज का ईलाज नहीं करने की बात बोल कर, शासकीय कार्य में कर्तव्यस्थ प्रार्थिया से अश्लील गाली-गलौज कर, नौकरी से निकलवाने एवं जान से मार ने की धमकी देकर मारपीट किया तभी अस्पताल परिसर में मौके पर उपस्थित मौजूद डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ एवं अस्पताल सुरक्षा ड्यूटी पर उपस्थित नगरसेना के जवान ने आरोपिया से प्रार्थिया का बचाव किया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण कर, प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लिया गया, विवेचना के दौरान आरोपीया कविता दुबे पति शंभू नाथ दुबे उम्र 43 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड कांकेर के द्वारा शासकीय कोमलदेव अस्पताल कांकेर में शासकीय ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स प्रार्थीया से अश्लील गाली गुप्तार कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर, डराने धमकाने जान से मारने की धमकी देने एवं मारपीट करने के संबंध में साक्ष्य संकलित होने पर आरोपियों को आज दिनांक 23/10/22 को अंतर्गत धारा 186, 353, 332, 294, 506 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *