शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय विधि विभाग के छात्रों द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद (छग)
शासकीय दैवीय संपद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में शासकीय योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के छात्रों ने बाल श्रम, बाल अपराध, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में 14 वर्ष तक के आयु समूह के बच्चों को विधिक जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री अजीत सिंह जाट ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया । छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के विधि विभाग के छात्रों ने छात्र एवं छात्राओं के अधिकारों और उनकी विविधता पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन विनय चौहान ने किया । खिलावन पटेल और प्रवीण कुमार जोशी ने बाल श्रम पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया । मृत्युंजय निधि, आशीष कुमार ध्रुव और शाश्वत सिंह राजपूत ने बाल अपराध पर जानकारी दी। छात्र छात्राओं ने विधि विभाग के छात्रों द्वारा दी गई विधिक जानकारियों को बड़े ध्यान से सुना। क‌ई विद्यार्थियों ने विधि छा‌त्रों से सवाल भी किया जिसका समाधान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इस अवसर पर विधि छात्रों ने विद्यालय की व्यवस्था एवं अनुशासन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम समापन के पश्चात विधि छात्रों का दल विद्यालय परिसर के समीप स्थित व्यवहार न्यायालय मे न्यायाधीश महोदय अविनाश टोप्पो से सौजन्य भेंट की एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। न्यायाधीश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधि छात्रों से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *