झीट मे दिवाली खो खो लीग का शुभारंभ.

पाटन. पाटन का ग्राम झीट मे जहाँ इन दिनों खेल गाँव के रूप मे उभरता हुआ दिख रहा है, हाल हि 9अकटूबर को सब जूनियर स्तरीय राज्य स्तरीय खो खो चयन प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ जिसमे विभिन्न जिलो से यहा खिलाडी ट्रायल देने आये थे , जिसमे झीट 10 खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है, उसके बाद यहा जोन स्तरीय छत्तीसगढ़ीया खेलो का आयोजन 18 -19अक्तूबर् को हुआ जिसमे 8 ग्राम पंचायत के खिलाडी के विभिन्न खेलो के खिलाडी आये हुए थे, इसमे विजयी खिलाडी विकासख्ड खेलो मे भाग लेंगे और इस वर्ष प्रथम बार दिवाली खो खो लीग का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ जिसमे एडवेंचर खो खो क्लब के सभी जूनियर और सीनियर खिलाडियों को मिक्स करके 8 टीमो विभाजित किया गया है, यह लीग 3 दिनों तक चलेगा जिसमे विजेता तथा उपविजेता टीमो को पुरूस्कृत किया जायेगा, इस उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे अंसु रजक जनपद सदस्य पाटन थे जिन्होंने अपने उद्बोधन मे खो खो मैदान को विकसित करने तथा खिलाडियों को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया विशेष अतिथि के रूप मे पवन ठाकुर, अध्यक्ष खो खो क्लब, रोहित साहू प्रधान पाठक, गोपेन्द्र सिन्हा युवा मितान् अध्यक्ष ,रविकान्त कौशिक, जस्प्रित सिंह, उपस्थित थे इस अवसर पर खिलाडियों को स्पोर्ट्स ड्रेस तथा खेल समग्री वितरित किये,प्रशिक्षक भूपेश सिन्हा ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियो का स्वागत एवम् धन्यवाद ज्ञापित किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *