रायपुर। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के जिले दुर्ग के अमलेश्वर ग्राम जो राजधानी से जुड़ा हुआ है, दिनदहाड़े गोली मारकर सर्राफा व्यापारी श्री सुरेंद्र कुमार सोनी की जघन्य हत्या कर लाखों के ज्वेलरी लूटकर ले जाने की घटना को राजधानी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र से जुड़ी घटना की निंदा करते हुए गृहमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल त्यागपत्र देकर मृतक परिवार का सम्मान करने की मांग आम आदमी पार्टी ने की है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी एवं आप नेता विजय कुमार झा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लगातार राजधानी में चाकूबाजी, लूट, मारपीट के बाद अब अपराधी व्यापारियों के ऊपर टूट पड़े हैं। दीपावली के त्यौहार व धनतेरस में जब प्रदेश की जनता स्वर्ण आभूषण क्रय करने के लिए घरों से निकलते हैं। विशेषकर महिलाएं खरीदारी में भाग लेती हैं ऐसे में ज्वेलरी दुकान के संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या गिरती कानून व्यवस्था का जीता जागता प्रमाण है। साथ ही धनतेरस दीपावली में खरीदारी करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर भी आम आदमी पार्टी ने चिंता जताई है। ज्ञातव्य है कि राजधानी आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए रायपुर पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में घटना की निंदा करते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।राजधानी व आसपास के सर्राफा व्यापारियों की दीपावली पूर्व कड़ी सुरक्षा की मांग भी की है। ताकि प्रदेश की जनता व न केवल सर्राफा व्यापारी अपितु समस्त प्रकार के व्यापारी विशेषकर वस्त्र व बर्तन व्यापारी, विद्युत सामग्री विक्रय करने वाले व्यापारी जिनकी खरीदारी दीपावली में आम जनता जोर-शोर से करती है, उन सब की तत्काल सुरक्षा की मांग नेतादद्बय ने की है। अन्यथा दीपावली पूर्व राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने हेतु शिवनारायण द्विवेदी, मुन्ना बिसेन, वीरेंद्र पवार, जीतू फूलर, सागर क्षीरसागर, कपिल तिवारी, पवन सक्सेना, महेश उपाध्याय, रघुनाथ यादव, आर एस ठाकुर अधिवक्ता, एस हैदरी आदि नेताओं ने बाध्य होने की चेतावनी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी है।
मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के क्षेत्र में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की हत्या-आप पार्टी ने निंदा की तत्काल गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग
