दुर्ग।नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधन में 14 अक्टूबर 2022 दिन-शुक्रवार को जिला स्तरीय ‘‘युवा उत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन विवेकानंद परिसर,पदमनाभपुर,दुर्ग में किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विधाएँ यंग आर्टिस्ट कैंम्प (चित्रकला), यंग राइटर्स कैंम्प, फोटोग्राफी वर्कषॉप, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा संवाद इत्यादि प्रतियोगिताएँ कार्यक्रम में आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे।
