विश्व दृष्टि दिवस अक्टूबर माह दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है अंधेपन के विकार को समझते हुए आंखों की देखभाल ओर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हर देश मे इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाता है शहरी चरोदा.भिलाई 3 क्षेत्र के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि हायर सेकंडरी स्कूल सोमनी भिलाई 3 मे छात्र छात्रोओ ने रैली निकाल कर इस साल की थीम अपनी आंखो से करो प्यार ओर इनकी सुरक्षा रखो ख्याल संबंधित नारे लगाए नेत्र चिकित्सा अधिकारी श्रीमती जे कौर विरदी ने आंखों के सुरक्षा के संबंध मे बताया कि चोट,धूल,कंकड़ से बचाने के साथ सुबह उठकर आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए 40की उम्र के बाद आंखों की नियमित जांच कराए जिन्हें चश्मे के नबंर मिले वे दूर व पास के चश्में पहने ओर मोतियाबिंद होने चिकित्सकों से उसका सफल आपरेशन कराए खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा ने जागरूकता अभियान मे कहा आंखें अनमोल। धरोहर है इनकी सुरक्षा देखभाल ओर बचाव हर एक की जिम्मेदारी है इस संबंध मे सिरसाकला मे समुदाय आधारित संगोष्ठी मे लोगों को नेत्र रोग, विकार ओर उपचार से अवगत कराया गया कार्यक्रम मे एल एच व्ही श्रीमती ए दत्ता, श्रीमती आर विश्वास सी एच ओ ओमेशवरी साहू ,प्रिंसी मसीह ,स्वास्थ्य संयोजिका कु नीना चक्रवर्ती, श्रीमती संध्या वर्मा ,मितानान राही ,संतोषी लहरे, वीणा यादव, वेदकुवंर श्रीवास, शिक्षा विभाग से गजभिए मैडम सभी शिक्षक व छात्रा व अन्य का योगदान रहा

