पूजा एवं संजना ने बढ़ाई उतई स्कूल की मान

उतई ।छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गौरेला पेंड्रा में किया गया,जिसमे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई के दो छात्राओं ने भाग लिया।कक्षा 9 वी की छात्रा पूजा साहू कक्षा 11 की छात्रा संजना वर्मा दोनो ने ऊंची कूद में, लांग जंप में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन की है।दोनो का चयन राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में चयन भी हुआ है।विद्यालय के प्राचार्य चंद्रकिरण साहू एवम विद्यालय परिवार ने दोनो छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं किए है।दोनो छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रूपए राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *