झीट मे हुआ राज्य स्तरीय खो खो का चयन प्रतियोगिता

पाटन. ग्राम झीट मे छ ग अम्योचर खो खो संघ के निर्देशानुशार दुर्ग जिला खो खो संघ एवम् एडवेंचर खो खो क्लब झीट के संयुक्त तत्वाधान मे एक दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवम् बालिका का चयन प्रतियोगिता आयोजन रविवार को झीट मे आयोजित हुआ, इस चयन प्रतियोगिता मे नारायणपुर, खैरागढ़, रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग से बालक एवम् बालिका वर्ग के लगभग 150 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया , जिसमे से बालक एवम् बालिका मे अंतिम 15-15 खिलाडियों का चयन किया गया है, इन चयनित खिलाडियो का प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा उसके बाद महारास्ट्र के सतारा मे होने वाली रस्ट्रिय सब जूनियर खो खो प्रतियोगिता के लिए भाग लेने के लिए रवाना किया जायेगा । चयन प्रतियोगिता मे आये विभिन्न जिलो के खिलाडियों के लिए आवास एवम् भोजन की व्यवस्था ग्रामवासी झीट के द्वारा किया गया था। इस चयन प्रतियोगिता मे अतिथि के रूप मे मुख्य रूप से शशिकला सिन्हा (सरपंच) , भारती दुबे (प्रचार्या) , अश्वनी सिन्हा ( थाना प्रभारी), उमेश सिंह ( अध्यच दुर्ग खो खो संघ), चमन साहू ( सचिव दुर्ग जिला खो खो संघ) सचिन डोंगरे, टोमेश् ठाकुर, राजू साहू, रोहित साहू ( प्रधान पाठक) , सी ठाकुर ( प्रधान पाठक), भोलेनाथ , कुलेश्वर जोशी, भूपेश सिंह, खिलेश साहू, रविकांत कौशिक थे इन सभी ने चयनित सभी खिलाडियों को बधाई एवम् शुवकामनाये दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *