पाउवारा स्कूल के 5 छात्रों का वाटर पोलो खेल में चयन

उतई ।राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन सरगुजा संभाग में दिनांक 11से 14 अक्टूबर तक किया गया है। जिसमें वाटर पोलो और तैराकी के लगभग 45 खिलाड़ियों का दल 10 अक्टूबर को दुर्ग रेलवे स्टेशन से शाम को 7 बजे निकलेगी जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाउवारा के 5 छात्रों का वाटर पोलो खेल में चयन हुआ है सागर साहू दिनेश कुमार दिलेश्वर यादव लिकेश शैलेंद्र बच्चे गांव के ही तालाब में निरंतर अभ्यास करते हैं जिसमें उनके कोच तामेश्वर गंगोरी पीटीआई निरंतर प्रैक्टिस करवाया है साला के प्राचार्य सुनील यादव एवं वरिष्ठ व्याख्याता डाली पाल और श्री एच एल जांगड़ा और सभी शिक्षक गण एवं ग्राम पंचायत सरपंच वामन साहू एवं जनपद सदस्य राकेश हिरवानी एव हेम लाल यादव शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *