डुंडेरा स्कूल के पूर्व छात्रों ने स्कूल को भेंट किए पंखे

उतई ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा के नवीन भवन में हवा की व्यवस्था के लिए स्कूल के पूर्व छात्र रहे समाजसेवी चंदूलाल गायकवाड व अरविंद सिंह ने चार नग पंखा भेंट किया।इस दौरान समाजसेवी चंदूलाल गायकवाड़ ने कहा कि जिस स्कूल में पढ़ाई किये है वहाँ कुछ भेंट करने का अवसर मिला जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है,आगे भी हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।पंखा दान के लिए स्कूल के अध्यक्ष धनेश मानिकपुरी व प्राचार्य सरिता मसीह ने आभार माना।इस दौरान एल्डरमेन तरण बंजारे,पार्षद रोहित धनकर,संतोष बंजारे,लोमन सोनी,व्यायाम शिक्षक कुंदन कालसा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *