पाटन में जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास मनाई गई

पाटन –नगर मे जश्नए ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम जमात पाटन के अध्य्क्ष शेख मजीद ने बताया कि हमारे पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन की खुशी मे जुलुसे मोहम्मदी बड़ी ही शानो शौकत के साथ पाटन नगर मे नतिया कलाम पढ़ते हुवे, भ्रमण करते वापस मस्ज़िद पहुंचा, जहाँ सदर शेख मजीद साहब, व इमाम साहब के द्वारा परचम कुशाई, किया गया। आस पास के गाँव से भी मुस्लिम भाईयों ने शिरकत किया। फिर आम लंगर का प्रोग्राम जमात की तरफ से रखा गया था। पुलिस प्रशासन का भी पुरा सहयोग रहा। उपाध्यक्ष शरीफ कुरेशी,सचिव कलीम भाई, श्री एस सी शेख, शकील भाई, रसीद भाई, हाजी जलील भाई, शेख साज़िद, जाहिद शाहिद, अरशद, अरबाज, शाहनवाज़, वसीम भाई, अज़हर भाई, जाफरी भाई, सज्जाद, वकील भाई, समीर,फरीद, ,अनश,ताज भाई, शमीम, व जमात के सभी लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *