बंजरग दल के सहयोग से शाही दशहरा कार्यक्रम संपन्न- आतिशबाजी के साथ रावण का हुआ दहन,,,,डीजे डांस आयोजन के रायपुर कचना की टीम ने मारी बाजी

छुरा:-गरियाबंद जिले के छुरा मुख्यालय में 8 अक्टूबर शनिवार को शाही दशहरा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस दिन सुबह से ही आयोजक समिति द्वारा तैयारी में जुट गए थे । छुरा नगर में शाम ढलते ही दशहरा को लेकर खासा उत्साह देखा गया । शाम 6 बजे श्री राम जी की पालकी शोभा यात्रा के साथ निकाली गई । श्री राम जी की पालकी 9 बजे तक छुरा भृमण की । इसके बाद श्री राम जी की पालकी राजमहल में जाकर प्रस्थान की । राजमहल के राजा साहब यशपेन्द्र शाह जी श्री राम जी के पालकी के साथ रावण दहन करने के लिए रवाना हुए । बता दे कि रावण दहन के पहले राज परिवार के राजकुमार यशपेन्द्र शाह ने अपने इष्टदेव , राम मंदिर , शीतला मन्दिर छुरा में पूजा पाठ किये । इसके बाद रावन भाटा में श्री राम जी की पालकी के साथ पहुचकर विधिवत पूजा अर्चना कर रावण दहन किये।।

रावण दहन में दशहरा उत्सव समिति द्वारा खूब आतिशबाजी की गई । असत्य पर सत्य की जीत के नारे लगे। जय जय श्री राम के नारे लगते रहे । वही दूसरी औऱ रावनभाटा में चल रहे राम लीला ने लोगो के बीच काफी मनोरंजन किये । इस कार्यक्रम पश्चात राज परिवार एवं नगरवासी रावन दहन कर पुनः अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किये।

दशहरा उत्सव सामिति एवं बजरंग दल द्वारा मिलकर यह सभी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी ।रावण दहन के बाद सामूहिक डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन आयोजक सामिति द्वारा किया गया था । जिसमे प्रथम इनाम 10001 सीजी हॉस्पिटल छुरा , द्वितीय इनाम 5001 विहीप बजरंग द्वारा, तृतीय इनाम 2501 रुपये बालाजी ज्वेलर्स विजय सोनी द्वारा दिया गया। वही आयोजक सामिति द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों के लिये सांत्वना पुरस्कार दिया गया । साथ ही कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुचे विहीप जिलाअध्यक्ष शिशुपाल राजपूत के द्वारा 5 सामुहिक प्रतिभागियों को 1000-1000 रुपये सात्वना पुरुस्कार दी गयी ।

बता दे इस डीजे डांस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रतिभागियों द्वारा दी गयी । कुछ देशभक्ति, तो कुछ समाज को सिख दे रही थी तो कुछ कार्यक्रम जसगीतो पर आधारित थी। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या ने दर्शक दीर्घा रात्रि 3 बजे तक डटे रहे । वही इस प्रतियोगिता के निर्णायक शिक्षक हीरालाल साहू, अर्जुन धनंजय सिन्हा, विनोद यादव, देवनारायण यदु उपस्थित रहे। इनके निर्णय अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमर ज्योति डांस ग्रुप कचना रायपुर
द्वितीय स्थान आमानारा डांस ग्रुप उड़ीसा, तृतीय स्थान पैरी लोक कला मंच भिलाई रही। निर्णय पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

आयोजक सामिति के साथ साथ बजरंग दल के प्रतिनिधि मानसिंग निषाद, मेशनन्दन पांडेय, कुलेश्वर सिन्हा , बेदराम निर्मलकर मुख्य रूप से सहयोग प्रदान किये ।

कार्यक्रम में राजमहल से राजकुमार यशपेन्द्र शाह , खोमन चंद्राकर नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, शिशुपाल राजपूत जिलाध्यक्ष विहीप , सेवन पांडेय, विकास ध्रुव मन्नू महराज, संत निर्मलकर, कोमल सोनी, शैलेंद्र दीक्षित, हितेश दीक्षित, मितेश दीक्षित,बजरंग पांडेय, शुभाष बइगा, संत निर्मलकर, कोमल सोनी, कुलेश्वर सिन्हा, जितेंद्र ध्रुव, भोला पांडेय , मिथलेश सिन्हा ,अक्षत तिवारी , लोकेश्वर वर्मा, रितेश दीक्षित ,संदीप सोनी, रंजन ध्रुव , धन्ना महराज, अरुण चौबे,अर्जुन धनंजय सिन्हा, रिंकू सचदेव ,अशोक दीक्षित , अखिल चौबे, राजू यादव , राजा , आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *