कालिका महोत्सव में हुआ देवी जात्रा मिलन एवं पूजन, 32 देवी देवताओं का हुआ आगमन

कालिका महोत्सव में आज होगा जिला स्तरीय डॉस और फैसीं ड्रेस प्रतियोगिता

कांकेर। नगर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक वार्ड देवभूमि राजापारा में शारदीय नवरात्र सप्तम दिवस के अवसर पर माता कालिका महोत्सव और आदिशक्ति माँ शिहवाहिनी मंदिर के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी देवता मिलन एवं पूजन (जात्रा) का आयोजन किया गया। जियमें 32 ग्राम के देवीं देवता हुए शामिल उक्त आयेजन में भारी संख्या में श्रधालु दर्शन को उमड़े। कालिका महोत्सव से संस्थापक आंनद चौरसिया ने बताया कि हर पर्व हमारी प्रचीन संभ्यता और परम्परा है, जिसे हम नवरात्र के अवसर पर्व सबसे समक्ष रख रहें है, आज आधुनिक युग में आकर हमस ब भूल रहे हैं जिसका परिणाम हमको आज कलयुग में दिख रहा है, हमें अपनी पुरानी शक्ति परंपरा और देवी देवताओं से जुड़कर रहना चाहिए जिससे हमारी सारे दुखों का विनाश हो सकें। शहर के व्यपारी संघ का कहना है कि उक्त आयोजन का पता हमें सोशल मिडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला और हम जल्दी ही अपनी प्रतिष्ठान बंद करके देवी देवताओं के आर्शिवाद प्राप्त करने पहुंचे है, आज हमें पता चला है कि निहित हि हम अपनी संभ्यता को भूल रहे है, इसे जोड़ने का एक अच्छा प्रयास है, हम कालिका महोत्सव का धन्यवाद देतें है और उनके कार्यो की सरहाना करते हैं। हमें यहाँ आकर सच में एक सुखद अनुभव हुआ और हमें अपने प्राचीन देवी देवताओं की शक्ति से भी अभिभूत हुए। ऐसा आयोजन कराना हर किसी के बस की बात नहीं है। जिसमें सभी श्रधालुओं के लिए बैठक व्यवस्था और चाय नास्ता का भी प्रंबंध समिति ने किया है, समिति से प्रत्येक सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं कालिका महोत्सव की पूरे शहर में एक अलग ही छाप है।

कालिका महोत्सव में नवरात्र के नवम दिन 04 अक्टूबर को माता भोग भण्डारा एवं संध्या कालिन जिला स्तरीय डॉस और फैसीं ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें समिति समस्त भक्तों से अपिल करता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *