नवरात्रि का उत्साह : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक महिला खेल का हुआ आयोजन


खेल महोत्सव : कबड्डी में बी ग्रुप तो फुगङी में संतोषी हुई विजेता देवरीबंगला / नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पंडाल के सरस्वती कला मंच प्रांगण में भारत माता वाहिनी तथा स्व सहायता समूह द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक महिला खेल का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में महिला कबड्डी का मुकाबला रोचक रहा। कबड्डी में प्रथम स्थान केमीन बाई भूआर्य के बी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अनुपा बाई नागवंशी के ए ग्रुप ने बाजी मारी। इसी प्रकार मटका दौड़ में जयाबाई करपे प्रथम, तामेश्वरी धलेंद्र द्वितीय रही। जलेबी दौङ में प्रथम दुर्गा बाई, द्वितीय गणेशिया बाई पिस्दा तथा फुगङी में प्रथम संतोषी बाई यामले, द्वितीय सुनीता बाई पिस्दा रही। भारत माता वाहिनी की ललिता देवांगन ने बताया कि कुर्सी दौड़ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम अनुसूया साहू एवं कमलेश्वरी बाई भूआर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भारत माता वाहिनी की सुलेना निषाद एवं उनके साथीयो ने आकर्षक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। महिला स्व सहायता समूह की गायत्री शर्मा, योगेश्वरी भूआर्य, धनवती ठाकुर, चंद्रिका ठाकुर, सुरेखा खुरश्याम,ओसनबाई पटेल, रशीदा यादव, संतोषी रावटे,सुखदी मसिया, रेशमी करते, सीताबाई खरे, सरपंच देवानंद भूआर्य, ग्राम प्रमुख हेमराज तामर, ग्राम सचिव गुमान सिंह पटेल ने खेल महोत्सव में सक्रिय सहयोग दिया। खेल महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *