कल पसौद में दशहरा एवं मनोहारी झांकी प्रदर्शन


देवरीबंगला / ग्राम पसौद में भव्य दशहरा एवं मनोहारी झांकी प्रदर्शन 4 अक्टूबर को किया गया है। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सेवाराम देवांगन ने बताया कि बाल मित्रों द्वारा स्थल झांकी प्रदर्शन 6:00 बजे, सिद्धिविनायक लक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा रामायण पर चल झांकी प्रदर्शन, मोरया ग्रुप द्वारा चल झांकी रावण दल, अमृत मानस परिवार द्वारा राम रावण संवाद, तथा मोरिया मंडल द्वारा रावण पुतला निर्माण किया गया है। नरेश कुमार निर्मलकर ने बताया कि स्थल झांकी में बाल कलाकारों द्वारा रामायण, महाभारत एवं अन्य पौराणिक ग्रंथों पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का झांकी में प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए 20 से अधिक स्थानों पर स्थल झांकी निर्माण का चयन किया गया है। दशहरा उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पोषण देवानंद करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य होंगे। अति विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी ,जागृत सोनकर, कोदूराम दिल्लीवार, रोमनलाल सोनकर होंगे। रावण वध का कार्यक्रम खरखरा नदी के तट पर स्थित मैदान में होगा। अतिथियों द्वारा जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पानी टंकी निर्माण तथा पाइप लाइन विस्तार, सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *