भाजपा सुपेला मंडल द्वारा मरीजों को फल वितरण

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा 2 अक्टूबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय में मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई एवं समस्त चिकित्सा स्टाफ को जनहित में कार्य करने के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री तूगेंद्र सिंह एवं रूप राम साहू ने किया , आभार प्रदर्शन रंजीत ठाकुर द्वारा किया गया. लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई .कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, चंदेश्वरी बांधे , रमा राजपूत , रमेश श्रीवास्तव, दीपक भोंडेकर, संजय शाह, अश्वनी गौतम, संतोष ठाकुर, उत्तम साहू , अनिल सोनकर , सुनील शर्मा, उत्तम श्रीरांगे, राजू साव, बिंदु देवी, संध्या ठाकुर, नरेश पंडित सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता प्रदान की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *