- नेशनल स्कूल गेम्स में हुआ चयन
रायपुर। राज्यस्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता रायपुर में आज आयोजित किया गया था। जिसमें शासकीय हाई स्कूल सोमनी विकास खण्ड पाटन, जिला दुर्ग के छात्र समीर वर्मा दुर्ग सम्भाग का प्रतिनिधित्व जूनियर वर्ग में किया। जिसमें 102 किलोग्राम वर्ग समूह में गोल्ड मेडल प्राप्त किया । समीर वर्मा के इस उपलब्धि पर विजय बघेल सांसद दुर्ग लोक एवं उपाध्यक्ष भारतीय भारोत्तोलन संघ, प्राचार्य श्रीमती अरविंदर कौर, समस्त शिक्षक गण व्यायाम शिक्षक जयंत वर्मा, पोखन साहू, बाला राम साहू,संतोष यादव शाला विकास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने बधाई दी।
